ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

तिरंगा यात्रा को लेकर सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने फिर दिया विवादित बयान…..

संभल: यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने तिरंगा यात्रा के मामले में बीजेपी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान देकर कहा है कि तिरंगा यात्रा निकालने या झंडा हाथ में लेकर घूमाने से जनता का पेट नहीं भरेगा, जनता का पेट सरकार के प्रैक्टिकल कामों से भरेगा।

उस्तरे से काटा गला, शव को सूटकेस में भर चल दी ठिकाने लगाने…..

जनता का पेट सरकार के प्रैक्टिकल कामों से भरेगा। सपा सांसद बर्क ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी सरकार की नीयत बिल्कुल भी साफ नहीं है। बीजेपी सिर्फ 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एक मिशन के तहत सिर्फ अपने मतलब के काम कर रही है। इसलिए खतरा भांप कर सिर्फ 2024 के चुनाव जीतने के लिए एक मिशन के तहत काम कर रही है। यही नहीं , बीजेपी विपक्षी नेताओं के हाथ में तिरंगा थमाकर देश के लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि इस देश में सिर्फ बीजेपी ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी है।

यूपी की इकोनॉमी को 80 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर ले जाएगी योगी सरकार….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.