ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

यूपी की इकोनॉमी को 80 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर ले जाएगी योगी सरकार….

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित नीति आयोग की सातवीं बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित किया है। उन्होंने 5 वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर अपना विजन भी पेश किया। बैठक में उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था को 80 लाख करोड़ रुपये (01 ट्रिलियन यूएस डॉलर) का आकार देने के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिजिटाइज्ड कृषक डेटाबेस के अन्तर्गत 3 करोड़ किसान पंजीकृत हैं। विगत पांच साल में इन किसानों को 2,605 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। डिजिटाइज्ड कृषक डेटाबेस विकसित कर डीबीटी के माध्यम से अनुदान वितरित करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य है।

11 साल के यशवर्धन देते हैं IAS-PCS की कोचिंग….

शहरी विकास को ग्रोथ इंजन बनने के साथ-साथ आवास ,स्लम, जलापूर्ति तथा सॉलिड वेस्ट प्रबन्धन,वायु गुणवत्ता,प्रदूषण नियंत्रण,आजिविका तथा सार्वजनिक यातायात की चुनौतियों से निपटना भी होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस में नगर विकास के क्षेत्र में सुझाए गए तीनों आयामों म्युनिसिपल वित्त, नगर नियोजन तथा प्रशासनिक संरचना एवं नागरिक केंद्रित प्रशासन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश प्रभावी कार्य कर रहा है।

मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी, इलाके में हड़कंप….

राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं विकास के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक अध्ययनरत 1.91 करोड़ विद्यार्थियों को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये उनके अभिभावकों को डीबीटी के जरिए दिया जा रहा है।

पति-पत्नी और वो के चक्कर में भी फंस चुका है श्रीकांत त्यागी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.