ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जीजा को बोली यमुना में डालना है सिक्का, पुल से लगा दी मौत की छलांग….

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ एक युवती ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में सिक्का डालने के बहाने युवती ने पहले तो यमुना को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उसके बाद यमुना में मौत की छलांग लगा दी। जैसे ही वह यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर पहुंची तो उसने अपने जीजा से यमुना में सिक्का डालने की बात कही और बाइक रुकवाई।

दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम….

बाईक रुकी तो युवती ने उतरकर पहले तो यमुना को नमस्कार किया और उसके बाद चप्पल उतार कर यमुना में छलांग लगा दी। फिलहाल हरियाणा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। युवती के जीजा ने बताया कि वह सुबह बाइक पर सवार होकर सोनीपत से मुजफ्फरनगर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचा तो युवती ने यमुना में सिक्का डालने की बात कहकर बाइक रुकवाई और यमुना में छलांग लगा दी।

बुंदेलखंड, यमुना एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों का बुना जाल….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.