ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम….

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुंदेलखंड, यमुना एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों का बुना जाल….

दिल्ली गर्मी से लोग परेशान
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिन में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, क्योंकि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) देश के मध्य हिस्से में बना हुआ है। पूर्वानुमान एजेंसियों का कहना है कि शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी पर पुलिस का शिकंजा सख्त….

झारखंड में होगी फिर बारिश
झारखंड में 15 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है. कुछ दिनों से पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो रही है. राज्य के ऊपर एक विक्षोभ बना हुआ है, इस कारण बारिश हो रही है. 13 अगस्त को थोड़ा कमजोर होने की उम्मीद है। इसके बाद एक और विक्षोभ बन रहा है।

श्रीकांत त्यागी के सपोर्ट में लगा बैनर, ‘ये त्यागियों का गांव, BJP नेता न आएं अंदर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.