ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना उफान पर,दोनों नदियों का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर….

प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते संगम क्षेत्र पूरी तरीके से जलमग्न है। गंगा आरती स्थल के साथ ही रामघाट, किला घाट पूरी तरह से जलमग्न है। बाढ़ का पानी बड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंच चुका है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते संगम क्षेत्र में रहने वाले तीर्थ पुरोहितों, नाविकों के साथ ही घाटियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

किन्नर के घर 50 लाख का डाका, सिर पर पिस्टल रख की गई लूटपाट….

पिछले 2 दिनों के भीतर गंगा और यमुना के जलस्तर में 2 मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है, जिसके चलते तटवर्ती इलाकों के करीब गंगा और यमुना के बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जिस रफ्तार से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, इससे आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर प्रयागराज के तटवर्ती इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के साथ ही जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी पर पुलिस का शिकंजा सख्त….

प्रशासन ने पूर्व में बाढ़ ग्रस्त इलाको के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया है। साथ ही अपने जरूरी सामान को भी हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। फिलहाल जिस रफ्तार से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है उसी तरह से यहां दूर दराज से आने वाले तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ रहीं हैं। संगम क्षेत्र में सीमित नावों के संचालन की वजह से लोगों को आस्था की डुबकी लगाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

बुंदेलखंड, यमुना एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों का बुना जाल….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.