ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

आंतरिक उड़ाका दल समेत केंद्राध्यक्ष ने ली सघन तलाशी….

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि वि के आई बी एम केंद्र की एमबीए , एच आर डी , बी ई , फाइनैंशल स्टडीज , बी फार्मा , डी फार्मा , रज्जू भईया संस्थान , मास कम्युनिकेशन , अप्पलाइड साइकोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं समाप्ति की ओर अग्रसर हैं। इसी दौरान आई बी एम केंद्र पर आंतरिक उड़ाका दल के प्रोफेसर अजय द्विवेदी सहित डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने सभी कक्षों में डॉ रसिकेश , केंद्राध्यक्ष , डॉ सुशील कुमार , डॉ विनय वर्मा ,डॉ प्रमेन्द्र विक्रम सिंह , डॉ प्रभाकर सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष , अनुपम कुमार , मनोज त्रिपाठी , राजेश कुमार , श्रुति श्रीवास्तव , शैलेश यादव व जितेंद्र कुमार के सहयोग से सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी ।

प्रदेश स्तरीय टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, प्रयागराज से भिड़ेगी लखनऊ की टीम….

प्रो निर्मला एस मौर्य के निर्देश हैं की परीक्षा में सुचिता व पारदर्शिता बरती जाए जिससे मेधावी छात्र अच्छे अंक प्राप्त करें और उनके मनोबल में वृद्धि हो।डॉ रसिकेश , केंद्राध्यक्ष आई बी एम केंद्र ने बताया की दो सप्ताह से चल रही परीक्षाएं अपने अवसान की ओर अग्रसर है। परीक्षा नियंत्रक का निर्देश है कि मूल्यांकन पूरा करके अंतिम वर्ष के परीक्षाओं का परीक्षाफल शीघ्र घोषित हो।

रेल पटरी पर इंसान और जानवर को देखते ही रुक जाएगी ट्रेन….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.