ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

प्रदेश स्तरीय टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, प्रयागराज से भिड़ेगी लखनऊ की टीम….

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए अलग-अलग योजनाएं संचालित करती है। इसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। बरसात का मौसम खत्म होते ही प्रदेश भर में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के आयोजन शुरू हो गए हैं। बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्यस्तरीय सीनियर महिला-पुरुष टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का 3 अगस्त को शुभारंभ हुआ।

रेल पटरी पर इंसान और जानवर को देखते ही रुक जाएगी ट्रेन….

जिले के बीजेपी विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रिकेट संयोजक मोसिन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 24 टीमें शिरकत कर रही हैं। पहला मैच लखनऊ और प्रयागराज के बीच है। उन्होंने बताया कि इससे पहले हम लोगों ने राष्ट्रीय स्तर का मैच कराया था। इस बार राज्य स्तरीय आयोजन हो रहा है। आगे हम लोग और भी बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

अमेठी की महिला से बाराबंकी में गैंगरेप….

हालही में जनपद में अंडर-17 व अंडर-14 आयु वर्ग की मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी की टीमों हिस्सा लिया। प्रदेश और केंद्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा लगातार खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन कराए जाते हैं। हालांकि कई बार जागरुकता के अभाव की वजह से युवाओं को मौके नहीं मिल पाते है।

सांसद-विधायकों के परिवारवालों को टिकट नहीं देगी BJP ….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.