ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कांग्रेस ने कर्नाटक के युवाओं को दिया बेरोजगारी भत्ता देने का आश्वासन….

कर्नाटक। कांग्रेस (Congress) ने कर्नाटक (Karnataka) के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता (Unemployment allowance) प्रदान करने के लिए चौथी गारंटी – ‘युवा निधि’ की घोषणा की है जिसके तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए 2 साल के लिए 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और बेरोजगार डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। कांग्रेस ने अपनी पहली 3 गारंटी – ‘गृह ज्योति’ – सभी घरों के लिए प्रति माह 200 यूनिट मुफ़्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ – घर की प्रत्येक महिला मुखिया के लिए 2000 रुपये प्रति माह और परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए 10 किलोग्राम चावल देने की ‘अन्ना भाग्य योजना’ की घोषणा की थी और अब कांग्रेस ने कर्नाटक के बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए ‘युवा निधि’ की घोषणा की है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट निकली फर्जी…..

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सीएलपी नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व के साथ आज कर्नाटक के लोगों के लिए कांग्रेस की चौथी गारंटी की घोषणा की है। बेलगाम में ‘युवा क्रांति समावेश’ में, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने ‘युवा निधि’ प्रदान करने का वादा किया, जिसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्नातक की डिग्री वाले प्रत्येक बेरोजगार युवा के लिए हर महीने 3000 रुपये और डिप्लोमा रखने वाले प्रत्येक बेरोजगार युवाओं के लिए हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।

लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था सोना कारोबारी…..

बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘युवा निधि’ 2 वर्ष की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी। राहुल गाँधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने पूरे देश में एक मैसेज दिया है कि यह देश सबका है, सिर्फ दो-तीन गिने-चुने हुए लोगों का नहीं है। यह देश सिर्फ अदानी (Adani) जी का नहीं है। यह देश किसानों का, गरीबों का युवाओं का देश है। इस यात्रा में कोई बड़ा सा रथ नहीं था, सब लोग एक साथ चले। इस यात्रा में इंसानियत थी, भाईचारा था और एक-दूसरे की इज्जत थी। इस यात्रा ने देश को भाईचारे का मैसेज किया और जो रिस्पांस हमें कर्नाटक में मिला, वैसा ही हमें रिस्पांस हर प्रदेश से मिला। कर्नाटक की सरकार कर्नाटक में युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, एक युवा ने नहीं, कर्नाटक के लाखों युवाओं ने ऐसा हर रोज मैसेज दिया।

दूसरा मैसेज सिर्फ युवाओं ने नहीं सब लोगों ने कहा कि कर्नाटक की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां 40 परसेंट की सरकार है और इस सरकार में अगर कुछ भी करवाना हो तो 40 पर्सेंट कमीशन देना पड़ता है। आप ही ने मुझे बताया कि कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन (contractors association) ने और स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन (School management association) ने हिंदुस्तान (Hindustan) के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40 पर्सेंट कमीशन लिया जा रहा है। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने उनकी चिट्ठी का जवाब आज तक नहीं दिया। यहाँ का एक एमएलए (MLA) का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है और कोई कार्रवाई नहीं होती है।

राशन कार्ड धारकों को अब मिलेंगी ये सुविधाएं…..

सरकार उसकी रक्षा करती है, जॉब स्कैम (job scam) हुआ, पीएसआई स्कैम (PSI scam) हुआ, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट इंजीनियर जॉब्स स्कैम। यहाँ ऐसी बड़ी लिस्ट है, देश में सबसे भ्रष्ट सरकार कर्नाटक की सरकार है। राहुल ने कहा कि यहाँ भ्रष्टाचार इसीलिए हो रहा है क्योंकि यहाँ पूरा का पूरा फायदा चुने हुए लोगों को होता है, दोस्तों को होता है दिल्ली (Delhi) में पार्लियामेंट हाउस में मैंने अदानी जी के बारे में भाषण दिया कि हिंदुस्तान में सारे के सारे बिजनेस सारी की सारी इंडस्ट्रीज उनके हवाले की जा रही है, चाहे वह एयरपोर्ट हो, पोर्ट्स हों, सड़कें हों, सारी की सारी चीजें अदानी जी को दी जा रही है और यहीं, यहाँ पर भी हो रहा है कि चुने हुए लोगों को जो बीजेपी की सरकार (BJP government) के मित्र हैं जिनका रिश्ता है, उन्हें ही पूरा का पूरा फायदा दिया जाता है और इसके कारण प्रदेश में जबरदस्त भ्रष्टाचार (corruption) बढ़ रहा है।

प्रशांत श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए किए गए पुरस्कृत…..

Get real time updates directly on you device, subscribe now.