ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अब्बास की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई 84 पुलिसकर्मियों की टीम….

लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी कहां पर छिपा बैठा है, इसकी पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उसके हाथ हर बार खाली ही हैं। अब्बास की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ की 84 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई। बता दें कि मऊ सदर (Mau Sadar) से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है।

अनुब्रत मंडल ऐसे चलाता था पशु तस्करी का नेटवर्क! CBI ने किया खुलासा….

अब्बास अंसारी के खिलाफ साल 2019 में महानगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया था। अब्बास पर आरोप था कि उसने असलहे का लाइसेंस लिया था, जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीदे। 2012 में हासिल इस लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर करा लिया। इसके अलावा अब्बास के खिलाफ लखनऊ में 2, मऊ में 4 व गाजीपुर में 1 केस दर्ज है।

जीजा को बोली यमुना में डालना है सिक्का, पुल से लगा दी मौत की छलांग….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.