जौनपुर में बोले सीएम योगी, गुंडे-माफिया के बाद अब भ्रष्टाचारियों की कुर्क होगी संपत्ति…. #जौनपुर_न्यूज़
जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जौनपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज और निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-माफियाओं को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास के काम में लाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार कप्पन सिद्दीकी को जमानत दी….
आज यूपी में अपराधी डरते हैं। सीएम योगी ने मंच से जिले के लिए लगभग 258 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ”उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जिला है।
यूपी बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, मंडल स्तर पर हो रही मीटिंग….
विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान वैक्सीन लोगों को मुफ्त में दी। उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोग जहां भी हैं, वह अपनी अलग छाप छोड़े हुए हैं। लोगों से आह्वान किया कि जो लोग विदेश में हैं, वह अपने गांव को विकास करने का काम करें। जिसमें सरकार भी उनका सहयोग करेगी। उनके के पूर्वजों के नाम के शिलापट भी गांवों में लगाए जाएंगे।