ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

UPDA का ‘सारथी’ एप बनेगा यात्रियों का सुरक्षा कवच….

बांदा: बुंदेलखंड के जालौन जिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया है। बदहाल जिले की बदहाली दूर करने और विकास के मूल रास्ते में जोड़ने के लिए इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा करवाया गया है। इसे लेकर अब बुंदेलखंड के किसान,व्यापारियों और युवाओं के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किलोमीटर लंबा है।

पांच साल से पहले खराब हुई सड़कें तो होगी कार्रवाई….

आधुनिक संसाधनों और तकनीक से लैस इस एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए व्यवस्थाओं को पूरा कर दिया गया है। यूपीडा द्वारा जल्द ही एक ऐप लांच किया जा रहा है जिसके तहत बुंदेलखंड एक्सप्रेस -वे के बारे में सभी जानकारियां मिलेंगी। होटल, चिकित्सालय ,थाना,धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी आपको अपने मोबाइल पर ही मिल जाएगी। आने वाले 5 सालों तक इसका मेंटेनेंस भी वही कंपनियां करेंगी, चार कंपनियों द्वारा जय बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण किया गया है।

ओपी राजभर खेल रहे यूपी पॉलिटिक्स में Double Game!

साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस -वे के किनारे इटावा से चित्रकूट तक के लगभग 5 किलोमीटर दूरी के आसपास के विद्यालयों को भी स्मार्ट बनाने की योजना शासन की है। भगवान श्री राम की तपोस्थली के रूप में विख्यात चित्रकूट को लगातार बदहाली ही मिली थी। अयोध्या बनारस मथुरा के जैसे ही धार्मिक महत्व होने के बावजूद भी विकास के नाम पर यहां पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। इस सरकार के आने के बाद अब यहां पर कहीं ना कहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चालू हो जाने के कारण यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जलती हुई चिता से पुलिस ने निकाला अधजला शव….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.