ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

उस्तरे से काटा गला, शव को सूटकेस में भर चल दी ठिकाने लगाने…..

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्यार, गुस्से और कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिवइन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की उस्तरे से मिर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बॉडी को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने के लिए ले जाने लगी। जब पुलिस ने चेकिंग की तो जघन्य अपराध का यह मामला सामने आ गया और आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 या 7 अगस्त की रात को प्रीति और फिरोज में लड़ाई हो गई थी, क्योंकि प्रीति जल्दी शादी करना चाहती थी।

यूपी की इकोनॉमी को 80 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर ले जाएगी योगी सरकार….

लड़ाई के बाद ही प्रीति ने घर में रखे उस्तरे से फिरोज़ का गला काट दिया। 7 अगस्त की सुबह प्रीति दिल्ली के सीलमपुर से एक ट्रॉली बैग खरीद कर लाई। इस सूटकेस में उसने फिरोज का शव भरा और फिर उसे रेलवे स्टेशन ले जाने लगी। प्रीति का प्लान था कि वह फिरोज़ की बॉडी को किसी ट्रेन में रख देगी और फिर फिरोज की पहचान नहीं हो पाएगी। इसके बाद पुलिस ने उससे सूटकेस ले लिया और उसे खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही प्रीति को अरेस्ट कर लिया गया।

पति-पत्नी और वो के चक्कर में भी फंस चुका है श्रीकांत त्यागी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.